तीन गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने नष्ट किया 100 लीटर महुआ पॉश, कारोबारी फरार होने में सफल
अगिआंव| अजीमाबाद थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में तीन जगह पर शराब बरामदगी के लिए छापेमारी की गई। बड़गांव, चिलहर महादलित बस्ती व करबासिन महादलित बस्ती में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से होने की शिकायत आबकारी विभाग को मिली थी। इसके बाद आबकारी और अजीमाबाद पुलिस ने छापेमारी कर गांवों के शराब के अड्डों पर धावा बोला। शराब कारोबारी भागने में सफल रहे। चिलहर महादलित बस्ती में 100 लीटर महुआ पाॅश को नष्ट कर दिया। लोगों का कहना है कि सरकार की शराबबंदी के बाद भी अधिकांश गांवों में शराब बिक्री हाेती रही है।