अगिआंव | पवना थाना क्षेत्र के पवार महादलित टोले से एक चोरी के बाइक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता जाता है की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पवार महादलित टोले में चोरी का बाइक लिए एक व्यक्ति खड़ा है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए उस व्यक्ति को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के पंवार गांव निवासी जटा रवानी का पुत्र शंकर रवानी के रूप में पहचान की गई। जो बजाज डिस्कवर बाइक 135 सीसी का जो गलत नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी चला रहा था। गाड़ी का नंबर जांच करने पर वह गलत बातें बताकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। पूछताछ करने बाद में उसे जेल भेज दिया। पुलिस बाइक की असली मालिक के पहचान में जुटी है।