दो गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने 400 लीटर महुआ पॉस नष्ट किया, 20 लीटर महुआ शराब बरामद
अगिआंव | नारायणपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग दो जगहों पर तीन थानों की पुलिस और अाबकारी विभाग की टीम की संयुक्त कार्रवाई के साथ शराब के लिए छापेमारी किया गया। बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बरुणा दलित टोली और सहयोगी टोला दलित टोली शराब निर्माण और विक्री के मामले में कुख्यात है। जिसमें सहयोगी टोला दलित टोली में 250 लीटर महुआ जावा नष्ट किया गया और 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। वहीं बरुणा दलित टोली से 150 लीटर महुआ जावा को नष्ट किया गया। शराब कारोबारी पुलिस को देख भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि शराब कारोबारियों को दोनों जगहों पर चिह्नित किया गया है जल्द ही उनको गिरफ्तार भी किया जाएगा। जिला अाबकारी विभाग और अजीमाबाद पुलिस, पवना पुलिस और नारायपुर पुलिस की संयुक्त करवाई से शराब कारोबारियों में भय व्याप्त है। हालांकि, सूत्रों की माने तो पुलिस की शिथिलता के कारण शराब कारोबारियों को चांदी कट रही है।