पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बिना कागजी कार्रवाई के चल रही नलजल योजना

बिना कागजी कार्रवाई के चल रही नलजल योजना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोजपुर के अगिआंव प्रखंड के सेवथा पंचायत के वार्ड नंबर पांच और आठ में सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी सात निश्चय में नलजल योजना नियम के ताख पर रखकर अधिकारियों की मौखिक आदेश पर ही कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। न कोई इस्टीमेट और न कोई नक्शा के बगैर नल जल योजना में काम लगा दिया गया। मुखिया रणधीर सिंह उर्फ पहाड़ी सिंह ने बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति व नक्शा और इस्टीमेट मिलने के बाद पंचायत में नल जल योजना का काम लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सेवथा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में लगभग 28 लाख रुपए का और वार्ड नंबर 8 में 20 लाख रुपए का इस्टीमेट मिला है। इस बारे में पूछे जाने पर बीडीओ सन्नी सौरभ ने कहा कि इस्टीमेट बनकर तैयार है। प्रखण्ड परियोजना अनुश्रवण इकाई की बैठक में इस योजना को स्वीकृति दे दी जाएगी। पीएचडी के सहायक अभियंता को सोमवार के आने के बाद सारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अभी वार्ड सदस्य के कहने पर मौखिक आदेश देते हुए केवल इस योजना से संबंधित बोरिंग करवाने का आदेश दिया गया है। वहीं ग्राम सेवक योगेंद्र सिंह ने बताया कि सेवथा पंचायत के वार्ड 5 और 8 के इस योजना के कार्य संबंधित न कोई प्रशासनिक स्वीकृति है न कोई कागजात तैयार है। जबकि नलजल योजना के नियम के तहत यह कार्य प्रखण्ड अनुश्रवण परियोजना इकाई द्वारा पंचायत को स्वीकृति दिए जाने के बाद किया जाता है। सूत्रों की माने तो अगिआंव प्रखण्ड के बहुतेरे पंचायत प्रखण्ड के अधिकारियों की केवल मौखिक आदेश के सहारे इस योजना में कार्य लगा दिए जीते हैं।

खबरें और भी हैं...