पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • सड़क पर स्कूल लगाने पर भी शिक्षण में सुधार नहीं

सड़क पर स्कूल लगाने पर भी शिक्षण में सुधार नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए बीडीओ को ज्ञापन देते इनौस के नेता।

सिटी रिपोर्टर|अगिआंव

पिछले दिनों सड़क पर स्कूल शिक्षा अधिकार आंदोलन के माध्यम से अगिआंव प्रखंड के विभिन जगहों पर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने स्कूल की बुनियादी सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत संरचना, आठ घंटी पढ़ाई, सभी विषयों के शिक्षक सहित अन्य मुद्दों को लेकर सड़क पर स्कूल लगाया था। लेकिन, महीनों गुजरने के शिक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसको लेकर इनौस राज्य अध्यक्ष व भाकपा माले नेता मनोज मंज़िल के नेतृत्व में इनौस - माले का एक प्रतिनिधिमंडल अगिआंव बीडीओ सन्नी सौरव मिलकर एक ज्ञापन दिया। जिसके बाद बीडीओ सन्नी सौरभ ने 15 दिन के भीतर उन तमाम सवालों का समाधान करने का आश्वासन दिया। कहा कि जो उनके अधिकार में आता हैं करेंगे। बाकी मांगों को वरीय अधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा। बीडीओ से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में माले नेता दसई राम ,नागेंद्र यादव और युवा नेता जितेंद्र पासवान, नवीन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, हरेकॄष्ण पंडित और माले कार्यकर्त्ता सखीचंद राम शामिल थे।

खबरें और भी हैं...