पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • राउरकेला में दूसरी शादी कर 15 साल बाद लाैटा तो धराया

राउरकेला में दूसरी शादी कर 15 साल बाद लाैटा तो धराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणपुर थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना के मामले 15 साल से फरार चले आ रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार श्यामनारायण राय स्थानीय थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी दीनानाथ राय का पुत्र है।

बताया गया कि बनौली गांव निवासी श्यामनारायण राय की शादी वर्ष 2000 में इमादपुर गांव के सोनमती देवी से हुई थी। शादी के बाद श्यामनारायण राय उड़ीसा के राउरकेला शहर में कमाने चला गया। वहीं, राउरकेला शहर में वर्ष 2003 में दूसरी शादी कर लिया। जिसे सुनकर पहली प|ी इमादपुर निवासी सोनमती देवी ने अपने पति श्यामनारायण राय पर दहेज प्रताड़ना और एक बीवी के रहते दूसरी शादी को लेकर नारायणपुर थाने में अपने पति पर मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पति उड़ीसा के राउरकेला में अपने दूसरी प|ी के साथ रहने लगा।

करीब 15 वर्ष बाद जब श्यामनारायण राय अपने गांव बनौली आया। जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे बाद में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि दहेज प्रताड़ना के केस में वह 15 वर्ष से फरार था। कोर्ट से वारंट निर्गत हाेने के वजह से उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...