अग्रोहा | डाॅ. भीमराव अाम्बेडकर समिति व ग्राम पंचायत कालीरावण
अग्रोहा | डाॅ. भीमराव अाम्बेडकर समिति व ग्राम पंचायत कालीरावण के द्वारा ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत अाम्बेडकर जयंती पर एक सेमिनार व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच प्रभू कस्वां ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सचिव धमेंद्र ने की।