पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • मजबूत युवा संगठन से समाज का विकास संभव : अग्रवाल

मजबूत युवा संगठन से समाज का विकास संभव : अग्रवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रोहा| अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की अग्रोहा इकाई के तत्वावधान में अग्रविभूति स्मारक अग्रोहा में मंगलवार को अग्रवाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्यअतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं गौभक्त नरेश कुमार अग्रवाल व अध्यक्षता सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री पवन गर्ग ने की। सम्मेलन में हरियाणा व पंजाब के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। अग्रोहा इकाई की तरफ से गोभक्त नरेश अग्रवाल को अग्र भागवत भेंटकर सम्मानित किया गया। अग्रवाल ने कहा कि समाज के लिए युवा संगठन को एकजूट करने का आहवान करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए युवाओं को संगठित व मजबूत होकर कार्य करने होंगे।

युवा संगठित होकर कार्य करने में रूचि नहीं ले रहे है। समाज के रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ समय-समय पर समाज सेवा के लिए भी कार्य करने होगे। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...