पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • रोडवेज बस और कार में टक्कर, कार में सवार 3 लोग घायल, एक रेफर

रोडवेज बस और कार में टक्कर, कार में सवार 3 लोग घायल, एक रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | पुलिस लाइन के पास रोडवेज बस व कार में टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से एक की हालत गंभीर देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गांव काजलहेड़ी निवासी मक्खन सिंह अपनी माता व अन्य रिश्तेदार के साथ फतेहाबाद की तरफ से अपने गांव की तरफ जा रहा था जैसे पुलिस लाइन के पास पहुंचा तो आगे चल रही रोडवेज बस के साथ कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से मक्खन की हालत गंभीर देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज को मिलते ही मौके पर पहुंच गए।

खबरें और भी हैं...