फतेहाबाद | सिरसा रोड पर कार व बाइक की टक्कर में कार सवार वेटरनरी डॉक्टर व उसकी दादी की मौत हो गई है। 5 लोग घायल हैं। मूल रूप से सिरसा के गांव तेजियाखेड़ा निवासी वेटरनेरी डॉक्टर 38 वर्षीय विनोद ग्रेवाल अपनी दादी गुड्डी देवी, मां मूर्ति देवी, बहन सुमन, बहनोई अंकित व भतीजी ममता के साथ फतेहाबाद आ रहा था। विनोद की ड्यूटी गांव हिजरावांकलां में है। वह अपने परिवार के सदस्यों को लेकर फतेहाबाद आ रहा था तो सिरसा रोड पर एक बाइक से टक्कर हो गई। कार पेड़ में जा घुसी, जिससे कार में सवार सभी घायलों व बाइक सवार घायल को अस्पताल में ले जाया गया, जहां 70 वर्षीय गुड्डी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य की हालत गंभीर देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया।