पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • शहीद सुखदेव की याद में 111 छायादार व फलदार पौधे लगाए

शहीद सुखदेव की याद में 111 छायादार व फलदार पौधे लगाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह युवा क्लब व राजकीय उच्च विद्यालय खासा महाजनान द्वारा शहीदी स्मारक में 111 जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी पृथ्वी सिंह भांभू व शिक्षक विनोद कुमार ने शहीद सुखदेव की प्रतिमा पर मालार्पण करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान संदीप थोरी ने की। इस मौके पर युवाओं ने शहीदी स्मारक में 111 छायादार व फलदार पौधे लगाए। युवा क्लब के सदस्यों व स्कूली छात्रों ने शहीदों की याद में कार्यक्रम प्रस्तुत किया। भांभू ने कहा कि आजादी के अभियान में सुखदेव की भूमिका अहम रही थी। उन्होंने अनेक क्रांतिकारी गतिविधियों में हिस्सा लिया था। उनके बलिदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता है। वे आर्य समाज से प्रभावित थे तथा समाज सेवा व देशभक्तिपूर्ण कार्यों में अग्रसर रहते थे। इस मौके पर मुख्याध्यापक रामकिशन, धनपत, बलवान फगेडिया, मेनपाल राजपूत, बलवान फगेडिया, सोनू खिचड़, अशोक, सज्जन कालिया, विकास कुमार, बलजीत सिंह, सत्यवान सिंह, धनपत सिंह, रामकिशन,नरेश कुमार, कृष्णा, रचना सहित युवा क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

खासा महाजनान में सुखदेव के चित्र पुष्प अर्पित करते क्लब के सदस्य।

खबरें और भी हैं...