भाणा स्कूल में वाटर कूलर गबन मामले में बीडीपीओ व सेक्रटरी जांच के घेरे में
अग्रोहा खंड के गांव भाणा स्कूल में वाटर कूलर लगाने में गबन का मामले की शिकायत सीएम विंडो में की गई थी। जिसमें बीडीपीओ व सेक्रटरी पर भी शक की सूई घूम गई है। सीएम विंडो की शिकायत पर पर दोनों अधिकारियों व शिकायतकर्ता को 15 मई को बीडीपीओ कार्यालय अग्रोहा में तलब होना था, लेकिन दोनों अधिकारी आदेशों का उल्लंघन करते हुए अग्रोहा बीडीपीओ
कार्यालय नहीं पहुंचे। जिससे शिकायतकर्ता व ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। भाणा निवासी राधेश्याम ने आरटीआई लगाकर खुलासा किया था की गांव के स्कूल में लगभग पांच लाख रुपये की लागत से वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम लगाना था। जिसमें उस समय बीडीपीओ अनिल कुमार व सेक्रटरी महेंद्र सिंह ने राशि में गबन कर स्कूल में लगभग 30 हजार रुपये का वाटर कूलर व आरओ सिस्टम लगा दिया। जांच में मामले में गड़बड़ी पाई, जिसकी
शिकायत सीएम विंडो में की। जिसमें 15 मई को बीडीपीओ कार्यालय अग्रोहा में बीडीपीओ अनिल कुमार व सेक्रटरी महेंद्र सिंह को तलब होने के आदेश दिये गए थे। लेकिन दोनों ही मौके पर नहीं पहुंचे और शिकायतकर्ता राधेश्याम व उसके साथी पूरा दिन कार्यालय में इंतजार करते रहे। इससे ग्रामीणों में रोष है।