कुलेरी गांव में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
अग्रोहा| कुलेरी गांव में घर में घुस कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिससे गिरफ्तार कर अदालत मंगलवार को में पेश किया गया। जहां पर उसे जमानत मिल गई है। कुलेरी निवासी प्रदीप अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 13 मई की रात को अपने घर में सोया हुआ था तो गांव का सुरेश नामक युवक शराब के नशे में घर में घुस गया और उसने इसका विरोध किया तो उसने लोहे की राड़ से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर आरोपी सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।