पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • चिकनी चुपड़ी बातों से पेट नहीं भरता : दुष्यंत चौटाला

चिकनी-चुपड़ी बातों से पेट नहीं भरता : दुष्यंत चौटाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मोदी जी, चिकनी चुपड़ी बातें बहुत हो चुकी हैं, इन बातों से आम जनता का पेट नहीं भरने वाला। आम लोग पेट्रोल व डीजल की आसमान छूती कीमतों से परेशान हैं। आंकड़ों की बाजीगरी में माहिर भाजपा सरकार महंगाई की दर को एक अंक में दर्शा कर अपनी पीठ ठाेंकती है परंतु पेट्रोल व डीजल की आसमान छूती कीमतें भाजपा के नेताओं को क्यों नहीं दिखाई दे रही हैं। महंगाई को लेकर चूडिय़ां तक भेजने वाले भाजपाई आज चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तुरंत कम करने की मांग की। ये बात सांसद दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को अग्रोहा में इनेलो-बसपा के जोन स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने मनोहर खट्टर सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मुख्यमंत्री जनता की कमाई से विदेश में जाकर सैर-सपाटे कर रहे हैं। यहां हरियाणा में आकर राहगीरी में डीजे की धुन पर मस्ती कर रहे हैं मानो जनता के घावों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं।

बसपा-इनेलो कार्यकर्ता दुष्यंत चौटाला का पगड़ी पहनाकर स्वागत करते हुए।

उकलाना में पेयजल आपूर्ति लाइन को भाखड़ा नहर से जोड़ने की रखी मांग

उकलाना मंडी|
सोमवार को हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला अग्रवाल सेवा सदन उकलाना के अध्यक्ष राजेन्द्र महीपाल के प्रतिष्ठान पर पंहुचे और इस दौरान उकलाना व्यापार मंडल के लोग उनसे समस्याओं को लेकर मिले। व्यापार मंडल में शामिल विनोद जैन,जगदीश चंद्र गोयल, रामदेव मित्तल, रोशन मित्तल, ओमप्रकाश गोयल, बलराज गर्ग आदि ने सांसद चौटाला के समक्ष मांग रखी कि नगर की पेयजल आपूर्ति लाईन को भाखड़ा नहर के पानी से जोडऩे का काम अगर दिया जाए तो हजारों लोगों का जीवन सुरक्षित हो सकता है।

खबरें और भी हैं...