पानी की टंकी के विवाद में वृद्ध दंपति और बेटे सहित तीन घायल
अग्रोहा | ढाकल गांव में पानी की टंकी को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने वृद्ध दंपति व उसके बेटे पर हमला कर घायल कर दिया। जहां पर वृद्ध की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने घायलों के बयान पर बाप-बेटे सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में ढाकल निवासी नरेश ने बताया कि पड़ोसी रामफल ने गली में उनके दरवाजे के पास पानी की टंकी रख रखी है। जो उनके आने जाने में दिक्कत करती है। उसने उसे वहां से टंकी उठाने के लिए कहा तो उनकी कहासुनी हो गई। उसकी को लेकर रामफल उसका बेटा मीत सहित आधा दर्जन लाठियों से लेस होकर आए और उस पर जानलेवा हमला बोल दिया।