बालक माइनर में चिकनवास गांव के पास कंकाल मिला
अग्रोहा | बालक माइनर में चिकनवास गांव के पास एक कंकाल मिला है। पुलिस ने सूचना मिलते ही कंकाल को मेडिकल कॉलेज के डेड हाउस में रख गया है। जिसका सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने कंकाल की शिनाख्त के लिए आस-पास के गांवों में मुनादी करवा दी है। मामले के आईओ एएसआई राजबीर सिवाच ने बताया कि चिकनावास निवासी अनूप बिश्नोई ने पुलिस को सूचना दी कि वह बालक माइनर में गाड़ी धोने गया था तो उसने माइनर में एक कंकाल तैरता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कंकाल को कब्जे में ले लिया।