खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहे नंगथला गांव के किसान की मौत
नंगथला गांव के किसान की कीटनाशक के प्रभाव से उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मृतक किसान के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस को दिये बयान में नंगथला निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसका भाई रोहताश बरवाला में हिस्से पर जमीन लेकर खेती करता था।
वह सोमवार को खेत में घास जलाने वाली कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहा था तो दोपहर को कीटनाशक के असर से उसके भाई की हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया। जहां पर मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मेडिकल के सीएमओ डाॅ. राकेश शर्मा ने मामले की सूचना पुलिस को दी।