पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सिटी की 170 लेडीज ने ‘राजी’ देख पाॅजिटिव फील के साथ जाना साहस से ही मिलती है जीत

सिटी की 170 लेडीज ने ‘राजी’ देख पाॅजिटिव फील के साथ जाना साहस से ही मिलती है जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ऐसी कहानी जो देश के उन किरदारों को पेश करती है जो अपने वतन के खातिर अपने दुश्मन को घर में घुसकर खत्म करने का जोखिम उठाते हैं और यह किरदार एक महिला का होता है और इसी साहसिक किरदार से प्रेरित होने के लिए बुधवार काे अग्रोहा विकास ट्रस्ट महिला समिति ने मेघना गुलजार की फिल्म राजी देखती है। फिल्म देखने पहुंची 170 महिलाएं राजी देखकर एक पॉजीटिव फील के साथ बाहर निकली। समिति की प्रधान रम्मी गुप्ता ने बताया वह इस तरह के इवेंट क्रिएट कर अग्रवाल लेडीज को घर से बाहर तक लाना चाहती है। पाजीटिव एनर्जी के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ना समिति का उद्देश्य है।

महिलाओं के विकास में इस तरह की एक्टिविटीज है जरूरी : प्रतिमा गुप्ता

विधायक कमल गुप्ता की प|ी प्रतिमा गुप्ता भी अग्रोहा विकास महिला समिति के साथ फिल्म देखने पहुंची और बताया कि सभी महिलाओं का मिलकर फिल्म देखने जाना एक पॉजीटिव एफर्ट है। साेशल मीडिया से अलग इस तरह की अच्छी फिल्में एक सीख और एंटरटेन का अच्छा जरिया हैं।

खबरें और भी हैं...