अग्रोहा | ससुराल से प|ी को भेजने से मना करने पर मानसिक रूप से परेशान युवक ने जहर निगल लिया। उसे गंभीर हालत मेंं मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी है। चिकित्सकों को दिये बयान में आदमपुर निवासी संजय ने बताया कि उसकी शादी राजस्थान के बोझल गांव में हुई है। बुधवार को उसकी प|ी बिना बताए आदमपुर से अपने मायके चली गई। वह शाम को अपनी प|ी को लेने के लिए ससुराल बोझल चला गया तो सास-सुसर ने भेजने से मना कर दिया। जिससे मानसिक रूप से परेशान हो गया और घर आकर जहर निगल लिया।