पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंजिशन युवक के पैर में मारी गोली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रोहा | भूना के वाल्मिकी मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में वाल्मिकी मोहल्ला भूना निवासी रिंकू ने बताया कि पड़ोस के रवि उर्फ चूहा के साथ उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। करीब सवा साल पहले भी उनका आपसी झगड़ा हो गया था। उसके बाद दोनों ही परिवारों में रंजिश चली आ रही है। उसी रंजिश के चलते रवि उर्फ चूहा, उसका भाई विक्की व तीन अन्य शनिवार दोपहर गाड़ी में आए और पैर पर गोली चला दी। आवाज सुनकर परिवार व आस-पास के लोग भाग कर आए तो हमलावर भाग गए। परिवार के लोगों ने उसे भूना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मेडिकल के सीएमओ डाॅ. राहुल गौतम ने बताया युवक का उपचार चल रहा है।

असरावां में बाप-बेटों को डंडों से पीट किया घायल

अग्रोहा | असरावां गांव में बच्चों की लड़ाई बड़ों पर भारी पड़ गई। बच्चों की लड़ाई के चलते बाप-बेटे का डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल बाप-बेटे काे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों को दिए बयान में असरावां निवासी रोहताश ने बताया कि उसका बेटा नौ वर्षीय रोहित गांव के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। उसके पड़ोस के बच्चे राहुल के साथ उसका झगड़ा हो गया। राहुल ने उसके बेटे का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। वह अपने बेटे का लेकर राहुल के घर कहने के लिए गया तो उसके दादा जगदीश व अन्य परिवार के लोगों ने उसे भी डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

खबरें और भी हैं...