पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • किरमारा गांव में 36 बिरादरी की बैठक में लिया फैसला, तालाबों में गंदगी डालने पर होगा जुर्माना

किरमारा गांव में 36 बिरादरी की बैठक में लिया फैसला, तालाबों में गंदगी डालने पर होगा जुर्माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किरमारा गांव में मंगलवार को सरपंच सुनीता लोहचब की अध्यक्षता में 36 बिरादरी की पंचायत हुई। जिसमें कई विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें कई फैसले लिए गए। जिनमें से अहम मुद्दा रखा गया कि गांव में तालाबों पर गंदगी डालने वालों पर जुर्माना और कार्रवाई करने का फैसला लिया गया।

जिस पर ग्रामीणों ने अपनी सहमति जताई। लोहचब ने कहा कि गांव में लगभग आधा दर्जन तालाब हैं। जिन पर गांव के कुछ लोग कूड़ा-करकट, गोबर डालकर गंदगी फैला रहे हैं। तालाबों के किनारे डाली गई गंदगी पानी में जाती है। जिससे तालाबों का पानी दूषित हो रहा और पशुओं में बीमारी फैल रही है। जिसको लेकर पंचायत गांव में गंदगी न फैलाने के लिए कई बार मुनादी भी करवा चुकी है। लेकिन गंदगी फैलाने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। उसको लेकर गांव में 36 बिरादरी की एक पंचायत हुई और पंचायत में फैसला लियाा गया कि तालाबों के किनारे गंदगी डालने वालो पर जुर्माना होगा और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

तालाबों का पानी दूषित होने के कारण पशुओं में फैल रही है बीमारी

गंदगी फैलाने वालों पर कमेटी रखेगी नजर, होगी कार्रवाई

सरपंच ने बताया कि गांव को आदर्श गांव का दर्जा तो करीब पांच वर्ष पहले मिल चुका था। अब गांव निर्मल गांव की कड़ी में शामिल होगे के लिय प्रयासरत है। गांव में गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए एक कमेटी गठित की गई है। जो सुबह-शाम गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखेगी और पंचायत उस पर जुर्माना होगा। इस मौके पर सूरजाराम, धर्मपाल लोहचब, नफेसिंह, सत्यवान सिंह, राजेश कुमार, राधा कृष्ण सिवर, इन्द्र जांगड़ा, जिले सिंह वर्मा, रमेश वकील, दिलबाग सिंह, सतबीर सिंह, राजेश कुमार जुगती राम, जगदीश चन्द्र, सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, हवासिंह जनागल, कुलदीप लोहचब सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...