पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • कालीरावण गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता

कालीरावण गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रोहा | कालीरावण गांव से एक युवती वीरवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने युवती के दादा के बयान पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज के कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन युवती को कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को दिये बयान में परिजन ने बताया कि युवती वीरवार रात को खाना खाकर परिवार के साथ सोई थी। सुबह देखा तो वह बिस्तर से गायब थी। जिसकी आसपास काफी पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं लगा। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत अग्रोहा थाना में दी। आईओ एएसआई कमला देवी ने बताया कि युवती के दादा के बयान पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...