अग्रोहा | अखिल भारतीय पेस्टिसाइड यूनियन के तत्वावधान में अग्रोहा में कब मिलेगी जहर से मुक्ति कार्यक्रम के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि रोहताश जाखोदिया व अध्यक्षता यूनियन के महासचिव मनोज मेहता व रमेश बालसमंद ने की। जिसमें किसानों को कीटनाशक व रासायनिक खादों के प्रयोग न करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में 200 जागरूक किसानों ने भाग लिया।
जाखोदिया ने कहा कि किसान भाई अधिक पैदावार लेने के लिए रासायनिक दवाओं और कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं, जो महंगे होने के साथ-साथ हानिकारक भी होते हैं। किसानों को इनका इस्तेमाल करने के बजाए जैव कीटनाशी व फफूंदनाशी का प्रयोग करना चाहिए, जो अधिक बेहतर विकल्प है।