पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सहसपुर की बंद खदानों में ब्लास्टिंग कर पत्थर खनन जिम्मेदार बोले कार्रवाई पर आते हैं नेताओं के फोन

सहसपुर की बंद खदानों में ब्लास्टिंग कर पत्थर खनन जिम्मेदार बोले- कार्रवाई पर आते हैं नेताओं के फोन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साजा विधानसभा अंतर्गत सहसपुर की बंद पत्थर खदानों में अवैध बारूद से तरीके से ब्लास्टिंग कर पत्थर का खनन किया जा रहा है। इससे खनिज विभाग के अफसरों की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे है। रोजाना 100 ट्रक से अधिक पत्थर का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इस संबंध में लगातार तथ्यात्मक शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इस अवैध खनन के कारोबार से भाजपा व कांग्रेस पार्टी के समर्थक सीधे जुड़े हुए है। इस संबंध में अधिकारियों से पूछने पर वे दबी जुबान स्वीकार कर रहे है की कार्रवाई के लिए पहुंचने पर क्षेत्र के भाजपा व कांग्रेस के कद्दावर नेताओं का फोन आते है। ऐसे में कार्रवाई संभव नहीं है।

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के इस रवैये से लोगों में खासी नाराजगी है। यहां कार्रवाई के नाम पर देवकर चौकी प्रभारी द्वारा पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को पकड़कर खानापूर्ति कर ली गई बावजूद सहसपुर के खदानों में खनन जारी है। गौरतलब हो कि 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने सहसपुर पहुंचे थे। यहां शिकायत होने के भय से खनिज विभाग के अधिकारी गांव पहुंचकर खनन बंद कराया था।

विभाग पत्थर खदानों को बंद बता रहा, पुलिस की कार्रवाई से खुली पोल

सहसपुर पत्थर खदान कोे बंद बता रहे हंै। यहां अवैध खनन व इसका परिवहन बेखौफ किया जा रहा है।

खदानें नहीं दी जा रही लीज पर, विभाग गंभीर नहीं, खनन माफिया को संरक्षण

सहसपुर पत्थर खदानें अब तक लीज पर नहीं दी गई है, इसे लेकर विभाग गंभीर नहीं दिख रहा है। जिला खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू के अनुसार खदानों को लीज पर देने टेंडर प्रकाशन किया गया था, लेकिन निविदा कारों के सामने नहीं आने से निरस्त कर दिया गया। उसके बाद से खदानों को ठेके पर देने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। वहीं कार्रवाई के अभाव में माफिया के हौसले बुलंद है।

विस्फोटक की मात्रा की सूचना देना जरूरी

नियमत: चालू खदानों में ही शासन की अनुमति के बाद बारूद का उपयोग किया जाता है। ब्लास्टिंग में उपयोग होने वाले बारूद का लेखा-जोखा स्थानीय थाने में रहता हैं।

सिटीजन काॅप एप में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

सिटीजन काॅप एप में हुई शिकायत पर देवकर पुलिस ने (खनिज विभाग के अनुसार पत्थर खदानें बंद है, कोई खनन नहीं हो रहा) कार्रवाई करते हुए सहसपुर की एक बंद पत्थर खदान से गन पावडर, एल्युमिनियम व बारूद की रस्सी के साथ ब्लास्टिंग का सामान जब्त किया था।

सीधी बात

महादेव कावरे, कलेक्टर

तथ्यात्मक शिकायत के बावजूद खनिज विभाग सहसपुर पत्थर खदानों में खनन माफियाओं पर कार्रवाई नहीं कर रहा है?

-दो तीन दिनों के भीतर में खनन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों से बात कराने पर राजनैतिक दबाव का हवाला दे रहे है?

-कोई राजनैतिक दबाव नहीं है, अवैधानिक कृत्य करने वाले कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। नियम सभी के लिए एक बराबर है।

जिले में खनिज विभाग के कृत्य की चर्चा क्षेत्र में है।

-कौन से कृत्य, इस संबंध में अभी मुझे कोई जानकारी नहीं है।

लाभचंद बाफना, विधायक साजा

मामला मेरे संज्ञान में है कलेक्टर को कहा है...

आपके विधानसभा क्षेत्र से सहसपुर के पत्थर खदानों में अवैध खनन जारी है?

-मामला मेरे संज्ञान में है, कार्रवाई के लिए कलेक्टर, एसडीएम एवं खनिज अधिकारी को फोन लगाकर निर्देश दिया गया है।

खनन माफियाओं को सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं का संरक्षण मिलना बताया जा रहा है?

-अवैध कार्यों को कोई संरक्षण नहीं है, मैंने अधिकारियों को यहां तक कहा है कि चंडीभाठा और अहिवारा की ओर से रोजाना बेमेतरा आने वाली सैकड़ों ट्रकों पर कार्रवाई की जाए।

कौन से कृत्य, इस संबंध में मुझे फिलहाल कोई जानकारी नहीं है

रविन्द्र चौबे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष

भाजपा के शासन में हो रहा अवैध उत्खनन...

आपके विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर पत्थर खदानों में अवैध खनन जारी है?

-भाजपा के शासन में चारों ओर अवैध खनन हो रहा है। कार्रवाई करना सत्ता पक्ष और अधिकारियों का काम है।

अवैध खनन के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के समर्थकों का हाथ होना बताया जा रहा है, इन्हें बड़े नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है?

उत्तर - अवैध कार्यों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो।

खबरें और भी हैं...