वाराणसी हादसा में रसूलपुर के युवक की माैत
एकमा|मंगलवार को वाराणसी में हुई ओवरब्रिज हादसा में स्थानीय प्रखण्ड के रसुलपुर थाना के देवपुरा पंचायत के टेसुआर गांव के रामबहादुर सिंह के पुत्र जेम्स कुमार की मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं मृतक के पिता की हालत नाजुक है । बताया जाता है कि जेम्स कुमार कोटा में रहकर पढ़ाई करता था। जिसे कोटा पहुंचाने के लिए जेम्स के पिता अपने कार से वाराणसी गए थे। जहां ओवरब्रिज के गिरने से मौत हो गई।