एकमा | स्थानीय नगर पंचायत के भुइली गांव में खेत में मिट्टी काटने के दौरान हुई मारपीट में नीकू सिंह घायल हो गए । घायल हालत में जब नीकु सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए स्थानीय थाने में पहुंचा तो पुलिस ने उसे ही पूर्व के केस में नामजद होने के कारण जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि नीकू के आवेदन पर भी विचार किया जाएगा।