पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • श्रीरुद्र महायज्ञ के लिए चैनवा में निकली कलश यात्रा

श्रीरुद्र महायज्ञ के लिए चैनवा में निकली कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकमा/रसूलपुर प्रखंड के चैनवा स्थित लंगरा ब्रह्म स्थान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीरुद्र महायज्ञ को ले गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकली। इसी के साथ महायज्ञ का शुभारंभ भी हो गया। यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा बाबा श्री महेंद्रनाथधाम सरोवर पहुंची। जहां श्रद्धालु नर-नारियों ने जलभरी की। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। एकमा के पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष अविनाशचंद्र उपाध्याय, बंटी ओझा, वर्षा देवी, शैलेंद्र सिंह, परशुराम यादव भी मुख्य रूप से शामिल हुए। हाथी-घोड़े व बैंड-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु जयकारा लगा रहे थे। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। यज्ञाचार्य श्री लक्ष्मीनिधि मिश्र, संयोजक राहुल दूबे, अरविंद सिंह, राजेंद्र सिंह, सुदामा प्रसाद, अर्जुन सेठ ने बताया कि 25 मई तक महायज्ञ चलेगा। प्रात: काल पूजन फिर रामलीला का आयोजन होगा। शाम को आरती के बाद प्रवचन भी होगा।

खबरें और भी हैं...