पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लगाया लाइन हटाने में भेदभाव का आरोप

ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लगाया लाइन हटाने में भेदभाव का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के जनता कॉलोनी, राजकीय अस्पताल समेत अनेक आबादी एवं व्यावसायिक भूखंडों व दुकानों से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन को मर्ज करवाने के लिए स्थानीय लोगों ने अनेक प्रयास किए, लेकिन कोई समाधान नही निकला।

ऐसे में हाल ही में श्रीमाधोपुर में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों द्वारा समस्या से अवगत करवाने के बाद 50 फीसदी बिजली निगम एवं 50 फीसदी राशि सांसद, विधायक कोष से जमा करवा कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिए थे। इस पर बिजली निगम ने लाइन को शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव बना कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। इसके बाद अब आसपास के लोगों ने बिजली निगम द्वारा प्रस्ताव बनाने में भेदभाव करने का आरोप लगा कर पूरी लाइन को शिफ्ट करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम की हाईटेंशन लाइन के कारण अनेक बार हादसे हो गए हैं तथा तेज हवा, अंधड़ एवं बारिश के कारण आमजन को सदैव हादसे का अंदेशा बना रहता है। बिजली निगम को अनेक बार इस लाइन को हटवाने के लिए मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री के निर्देश पर हाईटेंशन लाइन को हटवाने की प्रक्रिया में बिजली निगम भेदभाव एवं मनमानी कर रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बाबा नारायणदास राजकीय सामान्य चिकित्सालय से गुजर रही बिजली निगम की हाईटेंशन लाइन को हटवाई जाए।

खबरें और भी हैं...