पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काॅलेज में मदर्स दिवस मनाया

काॅलेज में मदर्स दिवस मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजीतवाल| लाला लाजपत राय मैमोरियल पॉलीटेक्निक काॅलेज अजीतवाल में अंतर्राष्ट्रीय मदर्स दिवस डायरेक्टर डाॅ. चमन लाल सचदेवा की अध्यक्षता में मनाया गया। समागम को संबोधित करते डाॅ. सचदेवा ने कहा कि माता जिंदगी का एक ऐसा अनमोल खजाना है जिसके आंचल तले बच्चे का विकास होता है। जीवन की उत्पत्ति ही माता बिना असंभव है। माता अपने बच्चों के लिए हमेशा आगे बढ़ने की सोच रखती है तथा वह अपने बच्चे की जुबान समझते है। एक छोटे बच्चे को तोतले शब्द समझ कर एक माता ही अपने बच्चे की बोली का बखान करती है। विशाल जीत कौर ने छात्रों को मां के चरण स्पर्श करने तथा उनका आशीर्वाद लेने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...