श्री सुखमणि साहिब के पाठ करवाए
अजीतवाल | लाला लाजपत राय मेमोरियल पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई अजीतवाल में बैसाखी के अवसर पर श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया। इस मौके संस्था के डायरेक्टर डॉ. चमन लाल सचदेवा ने कहा कि यह दिन हर व्यक्ति के लिए खास होता है। इस दिन सिखों के गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा की स्थापना की थी। यह दिन किसानों की जिंदगी के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि उनकी मेहनत से फसल पककर तैयार हो जाती है और फसल की कटाई भी इसी दिन से शुरू होती है। इस अवसर पर प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रिं. जगदेव सिंह व स्टाफ उपस्थित थे।