एमएलएम कॉलेज का नतीजा रहा शानदार
अजीतवाल |एमएलएम स्कूल ऑफ नर्सिंग किली चाहल के जीएनएम पहले साल के विद्यार्थियों का नतीजा घोषित हुआ। अमनदीप कौर ने पहला, अंजू ने दूसरा व सनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अच्छी पोजिशनें हासिल करने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सुरेशकुमार बांसल व डायरेक्टर डॉ. प्रेम कुमार बांसल ने बधाई देते कहा कि हमें अपनी मेहनत,लगन व उच्च सोच सदका तरक्की के रास्ते पर परचम लहरा माता पिता, इलाके का नाम रोशन करना चाहिए।