लाला लाजपत राय काॅलेज में मनाई भगवान परशुराम जयंती
लाला लाजपत राय मेमोरियल पॉलीटेक्निक काॅलेज अजीतवाल में भगवान परशुराम जयंती डायरेक्टर डाॅ. चमन लाल सचदेवा की अध्यक्षता में मनाई गई। डाॅ. सचदेवा ने कहा कि भगवान विष्णु जी के छठें अवतार माने जाने जाते भगवान श्री परशुराम जी का बचपन का नाम राम था। प्रिंसीपल राजकुमार गुप्ता ने बताया कि भगवान शिव जी की आज्ञा अनुसार भक्ति व शक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम जी ने फरसे का प्रयोग सिर्फ जरूरतमंद गरीबों की सहायता के लिए की। इस अवसर पर मनवीन कौर, विशालजीत कौर आदि उपस्थित थे।
भगवान परशुराम जी को पुष्प अर्पित करते डाॅ. चमन लाल सचदेवा व स्टाफ।