अजीतवाल |लाला लाजपत राए मैमोरियल पॉलीटेक्निक कॉलेज अजीतवाल में अंतरराष्ट्रीय डेंगू दिवस पर ढूडीके अस्पताल के एसएमओ डॉ. शिंगारा सिंह की अध्यक्षता में आई टीम ने डेंगू से बचाव के लिए सावधानियों के बारे में छात्रों को बताया। एसएमओ ने इलाज से ज्यादा परहेज के बारे में कहा कि यह बुखार मादा मच्छर के सुबह काटने से होता है। इस मच्छर से बचने के लिए हमें शरीर को ढांप लेना चाहिए कि मच्छर को हमारे शरीर को काटने की जगह ही न मिले। सीनियर फेकल्टी कुलवीर सिंह ढिल्लों ने बुखार के लक्ष्ण बताते कहा कि इस बुखार के साथ सिरदर्द आदि लक्ष्ण आ जाते है। राजकुमार फार्मासिस्ट ने बताया कि उनके अस्पताल में मियारी एवं मुफ्त खून टेस्ट करके बुखार की किस्म को पहचाना जाता है और इलाज किया जाता है।