पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबुल की दुआओं के साथ ली विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कायड़ विश्राम स्थली रविवार को एक ऐतिहासिक और यादगार पल की गवाह बनी। अवसर था मुस्लिम समुदाय के 51 जोड़ों के इज्तिमाई निकाह का। समुदाय के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। समाज के लोगों ने नए जोड़ों को खुशहाल जिंदगी की दुआ दी और खुशी से लबरेज नम आंखों से उन्हें विदा किया। यह समारोह आल इंडिया शेख अब्बासी समाज की ओर से आयोजित किया गया था। समारोह में सांसद डॉ. रघु शर्मा, जिला प्रमुख वंदना नौगिया, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, कांग्रेस देहात अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद महमूद खान, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जहीर अब्बास समेत विभिन्न गणमान्य लोगों ने शिरकत कर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

कायड़ विश्राम स्थली में मेले का सा माहौल था। सुबह करीब 8 बजे से ही बारातों की शुरुआत हो गई थी। सुबह 10 बजे बाद से निकाह शुरू हुआ। शहर के सात काजी इज्तिमाई निकाह करवाने में जुटे थे। निकाह होते ही संबंधित दूल्हा के रिश्तेदार, अजीज और दोस्त मुबारकबाद देते नजर आए। दुल्हनों को भी उनकी सहेलियों और परिवार की अन्य महिलाओं ने मुबारकबाद दीं। निकाह की खुशी दूल्हा और दुल्हनों के चेहरों पर दमक रही थीं। कुछ ऐसी भी युवतियां थीं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थीं। उनके निकाह संपन्न होने पर उनके माता-पिताओं की आंखें खुशी से नम हो गईं। निकाह के बाद दूल्हों की ओर से छुहारे तकसीम किए गए। संस्था ने विभिन्न संस्थाओं और गणमान्य लोगों के सहयोग से नव विवाहितों को कुरान शरीफ, जायनमाज, अलमारी, बॉक्स के अलावा गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया गया। निकाह में मेहर की रकम शरई ऐतबार से कमेटी की ओर से तय की गई।

कायड़ विश्राम स्थली पर आयोजित हुआ मुस्लिम समाज का विवाह सम्मेलन।

अमीरी-गरीबी के फर्क को मिटाने के लिए आयोजन

झांसी से आए अब्बासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जहीर अब्बासी ने कहा कि इस तरह के आयोजन का मकसद समाज में फैली बुराइयां मिटाना और और अमीरी-गरीबी का फर्क मिटा कर गरीबाें की मदद करना है। अब्बासी ने बताया कि इस सम्मेलन में दूल्हा दुल्हनों को तोहफे में सभी घरेलू साजो सामान दिए गए हैं। अब्बासी समाज के अजमेर जिला अध्यक्ष हाजी शकील अब्बासी ने बताया कि इस विवाह सम्मेलन में अजमेर की विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं ने भी मदद की। इस मौके पर जमीअतुल कुरैश के शहर अध्यक्ष इलियास कुरैशी आदि ने भी संस्था की ओर से सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...