अंजुमन शेखजादगान का उर्स समापन समारोह आज
अजमेर| अंजुमन शेखजादगान की ओर से सोमवार को 806वें उर्स के समापन के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। सूचना केंद्र में होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता अंजुमन सदर शेखजादा अब्दुल जर्रार चिश्ती करेंगे। अंजुमन सचिव डॉ. अब्दुल माजिद चिश्ती ने बताया कि दोपहर 3 बजे से समारोह की शुरुआत होगी। यह आयोजन महान सूफ़ी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 806वें सालाना उर्स के शांति पूर्वक सम्पन्न होने पर जिला प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त करने के लिए खादिमों की संस्था अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान की ओर आयोजित किया जा रहा है। दरगाह के बाहर अंजुमन शेखजादगान की ओर से पहली बार यह आयोजन हो रहा है। संस्था के संयुक्त सचिव शफीकुर्रहमान चिश्ती, कोषाध्यक्ष हाजी वसीमुद्दीन चिश्ती समेत विभिन्न पदाधिकारी अधिकारियों व अन्य नागरिकों का स्वागत करेंगे। संस्था की ओर से स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र भेंट किए जाएंगे।