पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हजरत मद्दू शहीद का उर्स आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| हजरत मद्दू शहीद का दो दिवसीय उर्स सोमवार से मनाया जाएगा। बाबा की मजार पर चादर पेश की जाएगी। मुतवल्ली मिर्जा मोहम्मद कमर बैग ने बताया कि दरगाह बाजार स्थित मद्दू शहीद की गली में यह उर्स मनाया जाएगा। सुबह 9 बजे मजार शरीफ को गुस्ल दिया जाएगा। सुबह 10 बजे मजार शरीफ संदल पेश किया जाएगा। दोपहर 1 बजे कुरान ख्वानी होगी। दरगाह के निजाम गेट से जोहर की नमाज के बाद चादर का जुलूस शुरू होगा। बाद में यह जुलूस शहीद मद्दू शाह की दरगाह पहुंचेगा। मजार शरीफ पर चादर पेश की जाएगी। इसके बाद सलातो सलाम होगा। कमर बैग ने बताया कि मंगलवार को महफिले समा सुबह 11 बजे होगी। दोपहर 1 बजे कुल होगा और इसके बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...