पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साप्ताहिक सत्संग में शांति पाठ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|नगर आर्यसमाज के केसरगंज स्थित दयानंद आश्रम में रविवारीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देवयज्ञ मोहन चंद आर्य के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। स्वामी श्रद्धानंद जी की जीवनी सभा प्रधान प्रताप सिंह आर्य ने पढ़ी। देव दत्त तनेजा व रामचंद्र आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। सत्संग भवन में श्रद्धानंद शास्त्री ने परमपिता परमात्मा की व्याख्या की। अमर सिंह शास्त्री ने ईश वंदना और छात्राओं ने भजन प्रस्तुत किए। सत्यार्थ प्रकाश कथा वाचन राधेश्याम शास्त्री ने किया। संचालन समाज के मंत्री चंदराम आर्य ने किया। मैथिल ब्राह्मण समाज के भवन एसएमबी स्कूल में रविवार सुबह हवन यज्ञ का आयोजन मोहन शर्मा के सानिध्य में हुआ। देवदत्त शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, गजेंद्र प्रसाद शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा सहित अन्य ने आहुति दी। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

खबरें और भी हैं...