भजन संध्या आज, सांवरिया सेठ का शृंगार होगा
अजमेर|श्री अर्द्ध चंद्रेश्वर महादेव व श्री सगाई वाले बालाजी द्वारा 16 अप्रैल को सोमवती अमावस्या पर रात 8.30 से 10.30 बजे तक भजन संध्या आयोजित होगी। इसके बाद श्री सांवरिया सेठ को खीर का भोग लगाया जाएगा एवं महाआरती होगी। सांवरिया सेठ का विशेष शृंगार के नयनाभिराम दर्शन होंगे। पुजारी श्यामसुंदर ने बताया कि इस अवसर पर अशोक विजयवर्गीय, दिनेश जैन, सुनीता वाजपेयी आदि भजनों की प्रस्तुति देंगे।