पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरगरा समाज की कार्यकारिणी गठित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| क्षत्रिय सरगरा समाज विकास समिति चौरासी पट्टी अजमेर संभाग की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित की गई। रविवार को पुष्कर स्थित समाज के लक्ष्मीनारायण मंदिर में ढगलूराम मकवाना की अध्यक्षता में समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष रामगोपाल बंवल, उपाध्यक्ष गोपालचंद मोटा व कैलाशचंद छाजी, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह बंवल, सचिव रामेश्वर सौलंकी, प्रवक्ता रामेश्वर बंवल, संरक्षक सत्यनारायण मोटा नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र सौलंकी, महावीर चौहान, राजू सौलंकी, रतनलाल मोटा, घनश्याम मकवाना, राजू सौलंकी व ओमप्रकाश जोगी को मनोनीत किया गया।

खबरें और भी हैं...