कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया
दुष्कर्म के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई संगठनों ने बजरंगगढ़ चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया।
सिटी रिपोर्टर | अजमेर
क्रांति ग्रुप के तत्वावधान में रविवार शाम को बजरंगगढ़ चौराहा स्थित विजय स्मारक पर अजमेर वासियों की ओर से उन्नाव, कठुआ और हाल ही सूरत में हुई दुखद घटना के विरोध में प्रोटेस्ट अगेंस्ट रेप कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी, डाॅक्टर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, युवावर्ग, कर्मचारी संघ, सभी धर्मों एवं वर्गों के नागरिक शामिल हुए और इन घटनाओं की भर्त्सना करते हुए सरकार की उदासीनता के प्रति विरोध व्यक्त किया गया। आरोपियों को कठोर दंड दिलाने की मांग की गई।
शांति मार्च मेडिकल कॉलेज स्थित स्वतंत्रता सेनानी रुद्र दत्त मिश्रा सर्किल से शुरू होकर बजरंगगढ़ चौराहा स्थित विजय स्मारक पर समाप्त हुआ। इस मौके पर कैंडल जलाकर मार्च किया व दो मिनट का मौन रखा गया। सैयद अहसान यासिर चिश्ती ने कहा कि हम जिस मुल्क में रहते हैं, वहां मिट्टी को हम मां की तरह पूजते हैं। इस मुल्क में औरत को देवी का रूप मानकर उसकी पूजा की जाती है। आज उसी मां की बेटियों की सरेआम बेआबरू किया जा रहा है। दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
कैंडल मार्च में यासिर चिश्ती, गुलाम किबरिया, कमल पाठक महाराज, फादर कॉसमॉस शेखावत, मुनव्वर चिश्ती, महेंद्र सिंह रलावता, सलमान चिश्ती, चंद्रप्रकाश शर्मा, अहमद हुसैन, कशिश बायला, जावेद खान, ब्रह्मकुमारी ग्रुप, रागिनी चतुर्वेदी, सबा खान, मंजू बलाई, रेनू मेघवाल, मां भारती ग्रुप, जेएलएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, सोफिया और कान्वेन्ट की सिस्टर, सुरेंद्र शेखावत, सुनील कुमार, लोकेश शर्मा, अब्दुल रशीद, समीर पठान, मनीष माहेश्वरी, वीरेंद्र विजयवर्गीय, प्रदीप सैन, कुतुब चिश्ती, संजय ढिल्लीवाल, दीपक चौहान, रमेश लालवानी, फकर भाई, नूर आलम, दीपक कच्छावा, सोनिया वर्मा, रेणु दत्ता , बीना, शहनाज शामिल सहित सहित अनेक शहरवासी और संगठन शामिल रहे।