जिला जूनियर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता शुरू
अजमेर | जिला जूनियर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता रविवार से सेंट जोसफ स्कूल में शुरू हुई। जिला बास्केटबाॅल संघ के सचिव जसवंत सिंह गौड़ के अनुसार बालक वर्ग में मेयो कॉलेज ने सेंट टेरेसा स्कूल को 26-05 अंकों से हराया। मेयो की ओर से समीर सिंह ने 16 अंक बनाए। जय भवानी क्लब ने माहेश्वरी स्कूल को 29-10 अंकों से हराया। परिश्वर क्लब ने मोइनिया इस्लामिया स्कूल को 27-08 अंकों से हराया। विवेकानंद क्लब ने लाइंस मेरी स्कूल को 36-30 अंकों से हराया। बालिका वर्ग में मेयो गर्ल्स कॉलेज ने सेंट जोसफ स्कूल को 21-04 अंकों से हराया। सोफिया स्कूल ने सावित्री स्कूल को 34-10 अंकों से हराया। सेंट जोसफ स्कूल के मैदान पर प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंट जोसफ स्कूल के फादर हेनरी एवं मेयो के खेल निदेशक सज्जन सिंह एवं प्रशिक्षक महिपाल सिंह के आतिथ्य में हुआ।