पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाथ में फ्रैक्चर, फिर भी खेला नन्हा विहान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाथ में फ्रैक्चर, फिर भी खेला नन्हा विहान

रविवार को हुए मुकाबलों में नन्हे खिलाड़ी व जिला कलेक्टर के पुत्र विहान गोयल के हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद भी वह न केवल खेलने आया, बल्कि तीन अंक भी जीते। इस दौरान कलेक्टर गोयल ने खुद उपस्थित रहकर विहान के साथ हर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाया। अजमेर के मनीष मकवाना, रुचि गोस्वामी, अन्वेषी किशोर, यश व शिवा मीणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की खिलाड़ी पांचवीं कक्षा की छात्रा शीन काजमी अब तक 21 स्टेट खेल चुकी है। काजमी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

अजमेर की मेजबानी में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता | राज्य शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि राजस्थान को राष्ट्रीय प्रतियोगिता आवंटित की गई है जो अजमेर में ही होगी।

खबरें और भी हैं...