बीकानेर के शेरसिंह व उदयपुर के चंद्रजीत रहे अव्वल
प्रथम राज्य स्तरीय रैपिड व ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता संपन्न
अजमेर| सूचना केंद्र में खेली जा रही ऑल राजपूताना राज्य स्तरीय रैपिड व ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में रविवार को हुए रैपिड राउंड में बीकानेर के शेरसिंह अंक तालिका में 7.5 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे। 6.5 अंक के साथ जयपुर के माधव भराड़िया द्वितीय व 6.5 अंक के साथ ही जयपुर के अर्पित सक्सेना व उदयपुर के भावेश पंडियार तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। वहीं ब्लिट्ज मुकाबले में 7.5 अंक के साथ उदयपुर के चंद्रजीतसिंह राजावत अव्वल रहे। 6.5 अंक के साथ कोटा के मुकेश मंडलोई दूसरे स्थान, 6 अंक के साथ बीकानेर के योगेश स्वामी व शेरसिंह बराबरी पर रहे लेकिन टाई ब्रेकिंग में योगेश को तीसरा व शेरसिंह को चौथा स्थान मिला। पारितोषिक वितरण समारोह में महापौर धर्मेंद्र गहलोत व अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी व ओलिंपिक काउंसिल के चेयरमैन धनराज चौधरी, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष गोविंद गर्ग ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।