पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इलेक्ट्राॅनिक मीडिया की रोमांचक जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रथम इंटर मीडिया क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज

अजमेर | प्रथम इंटर मीडिया क्रिकेट लीग-2018 का आगाज रविवार को मेयो कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। रोमांचक मुकाबले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया टीम ने दैनिक नवज्योति एकादश को हरा उद्घाटन मुकाबला जीता। मुकाबले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पारी में नवज्योति की टीम ने 111 रन बनाए। इसमें लालचंद ने 26, राजेश ने 13, नीरज ने नाबाद 11 रन बनाए। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरफ से संजय ने 2, संदीप धाबाई ने 3 विकेट लिए। 112 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम शुरुआती झटकों के बाद संभलकर खेली और 4 विकेट खोकर जीत दर्ज की। पारी में हेमंत झारोटिया ने नाबाद 53 रन तथा अशोक भाटी ने 17 रन की मैन विनिंग पारी खेली। नवज्योति के नीरज ने 2 विकेट लिए। मैच के मुख्य अतिथि आइनोक्स के यूनिट मैनेजर अजमेर मनमोहन रहे। मैन ऑफ द मैच हेमंत को आइनोक्स की ओर से मूवी टिकट व वृंदावन रेस्टोरेंट की ओर से डिनर कूपन प्रदान किए गए। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कमल पुट्टी, सौरभ बजाड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। प्रतियोगिता का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को दैनिक भास्कर व नवज्योति के बीच खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...