पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • त्रिपाठी बार के नए अध्यक्ष चुने गए, समीर की सचिव पद पर रिकार्ड जीत

त्रिपाठी बार के नए अध्यक्ष चुने गए, समीर की सचिव पद पर रिकार्ड जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष अजय त्रिपाठी चुने गए हैं। दूसरी बार अध्यक्ष बने त्रिपाठी ने निवर्तमान अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ को 104 वोटों से शिकस्त दी। वहीं सचिव पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में वकील समीर काले ने एकतरफा रिकार्ड जीत हासिल की। काले को 813 वोट मिले वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र सिंह राठौड़ को 261 और दिव्या जोशी को 143 वोट मिले। गत 13 अप्रैल को चुनाव संपन्न हुए थे और रविवार को जिला न्यायालय परिसर स्थित बार कक्ष में वोटों की गिनती की गई थी।

दोपहर बाद करीब तीन बजे सभी नतीजे जारी हो गए और चुनाव में जीत हासिल करने वालों काे उनके समर्थकों ने मालाओं से लाद दिया। अध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण पद के लिए वोटों की शुरुआती गिनती में छह राउंड तक कांटे की टक्कर दिखाई दे रही थी। त्रिपाठी लगातार बढ़त बनाए हुए थे। बाकी बचे छह राउंड में तेजी से बढ़त हासिल कर परिणाम तक अंतर 104 पहुंच गया। त्रिपाठी को 669 और मोहन सिंह को 565 वोट मिले। उपाध्यक्ष के दो पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में थे। दीपक शर्मा 620 और राजेंद्र सिंह राठौड़ 468 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष चुने गए हैं। उपाध्यक्ष पद के बाकी प्रत्याशियों में भवानी सिंह मीना को 75, घनश्याम सिंह सत्तावत को 195, महेंद्र कुमार भाटी को 165, मुकेश यादव 186 और श्याम सुंदर शर्मा को 354 वोट हासिल हुए। सह सचिव के लिए त्रिकोणीय मुकाबले में राहुल भारद्वाज को 471 वोट मिले वहीं उनके उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीप चंद को 464 अौर उगम सिंह रावत को 264 वोट मिलना बताया गया है। दीपचंद ने दुबारा मत गिने जाने के लिए अर्जी दी है। लाइब्रेरियन पद के लिए चुने गए संदीप यादव को 730 वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार जांगिड़ को 428 वोट मिले हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार पहाड़िया निर्वाचित हुए हैं। पहाड़िया को 683 वोट मिले वहीं प्रतिद्वंद्वी अजय शंकर जौहरी को 458 वोट हासिल हुए। चुनाव अधिकारी रामस्वरूप और सहायक चुनाव अधिकारी रमेश आचार्य ने मतगणना के पश्चात सभी मतदाताओं का अाभार व्यक्त किया और निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। विजयी जुलूस के रूप में विजेता पदाधिकारी कोर्ट परिसर से रवाना हुए।

कार्यकारिणी के दस सदस्यों पर ये चुने गए | सुमित्रा पाठक को सर्वाधिक 811 वोट मिले। पीयूष जैन को 729, तारा को 642, जिनेश सोनी को 628, राजीव शर्मा को 564, संतोष जाट को 556, कृष्ण गोपाल को 509, अखिलेश गर्ग को 463, तेजेंद्र सिंह को 406 ओर प्रकाश श्रीवास्तव को 401 वोट मिले।

बार एसोसिएशन के चुनाव में विजयी पदाधिकारियों के खुशी मनाते समर्थक।

चुनाव में 7 वोटों की गडबड़ी की शिकायत पर दोनों प्रत्याशियों के सामने मतपेटी सील करते हुए।

जिला न्यायालय का नया भवन जल्द बनवाना प्राथमिकता

अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद अजय त्रिपाठी ने कहा कि जिला न्यायालय का नया भवन जल्द बने और वकीलों तथा पक्षकारों को सुविधाएं हासिल हों, यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। त्रिपाठी ने कहा कि वकीलों की समस्याओं के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे और बार एवं बैंच के बीच सामंजस्य बना रहे, यह प्रयास रहेगा। त्रिपाठी की जीत पर पूर्व बार अध्यक्ष राजेश टंडन सहित जसराज जयपाल, सत्यकिशोर सक्सेना, विवेक पाराशर, भरत शर्मा, विकास अग्रवाल, धर्मेंद्र चौहान, टहल बुलानी, जितेंद्र खेतावत, वैभव जैन, सुनील कौशिक, नरेश चैनानी, मंजूर अली, राजेश इनाणी, राजीव जोशी आदि ने खुशी जाहिर की है।

खबरें और भी हैं...