पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • 54 पुलिसकर्मियों को मिलेगा उत्तम अति उत्तम पदक

54 पुलिसकर्मियों को मिलेगा उत्तम-अति उत्तम पदक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस दिवस के मौके पर अजमेर रेंज के 54 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा आैर अति उत्तम सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह रेंज के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में सोमवार सुबह 7.30 बजे पुलिस लाइन में आयोजित होगा। इस मौके पर पुलिसकर्मियों के होनहार बच्चे जिन्होंने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें सम्मानित कर हौसला अफजाई की जाएगी।

समारोह में आईजी अजमेर रेंज मालिनी अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगी। राजस्थान पुलिस दिवस के मौके पर आयोजित होने जा रहे इस रेंज स्तरीय सम्मान समारोह में चारों जिलों के अधिकारी हिस्सा लेंगे।

राजस्थान पुलिस दिवस आज

खबरें और भी हैं...