मंत्री भदेल ने किया 34 लाख रुपए की सड़क का शिलान्यास
अजमेर|महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने रविवार को वार्ड 36 में 34 लाख रुपए की लागत से बनने वाली डामर व सीसी सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर भदेल ने कहा कि वार्ड 36 में सुरभि विहार कॉलोनी से धोलाभाटा टेम्पो स्टैंड चौराहा तक सड़क निर्माण किया जाएगा। इस अवसर एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, आदर्श मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा, श्याम तंवर, जरनैल सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।