पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में पानी की सप्लाई गड़बड़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| केकड़ी-जयपुर बाइपास पर बीसलपुर पाइप लाइन को सुधारने करने लिए गए शट-डाउन के बाद रविवार को शहर के कुछ इलाकाें में 72 घंटे में पानी दिया जा सका। सोमवार को भी कई इलाकों में वापस 72 घंटे में ही पानी दिया जा सकेगा। शहर में 48 घंटे के भीतर की सप्लाई व्यवस्था फिलहाल गड़बड़ा गई है।

बीसलपुर की लीकेज 1600 एमएम की लाइन को हालांकि शनिवार की शाम ही 6 घंटे के शट-डाउन के बाद दुरुस्त कर दिया गया था। रात तक अजमेर पहुंच भी गया था। मगर शहर के अंतिम छोर वाले इलाकों में में बिगड़े हालातों को देखते हुए एक्सईएन सिटी-1 के इलाके को रविवार को पानी दिया गया, एक्सईएन सिटी-2 के क्षेत्रों में बचे हुए स्टोरेज से 72 घंटे में पानी दिया गया। बावजूद इसके सोमवार को शहर में 48 घंटे के अंतराल में पानी की व्यवस्था हो पाएगी, यह अभी तय नहीं है। दरअसल एक्सईएन सिटी-2 के इलाके के टैंकों में रविवार को पानी स्टोरेज किया ही नहीं जा सका। सोमवार को एक्सईएन सिटी-2 के कई इलाकों में 72 घंटे के बाद ही पानी दिया जा सकेगा। इधर शहर के कई इलाकों में पानी नहीं आने से लोग बेहाल रहे।

कम प्रेशर से लोग परेशान: शहर में लंबे समय से चल रही कम प्रेशर की समस्या को जलदाय महकमा निस्तारित नहीं कर पाया है। शहर में रातीडांग, मित्र नगर, कोटड़ा, पत्रकार कॉलोनी, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, नौसर सहित अन्य इलाकों में लगातार लंबे समय से कम प्रेशर की समस्या चल रही है।

आज से होगा सुधार: एक्सईएन सिटी-1 एसएल जीनगर तथा तथा एक्सईएन सिटी-2 गोपाल शर्मा ने बताया कि सप्लाई प्रारंभ कर दी गई है। सोमवार को सुबह कुछ गई पर 72 घंटे के अंतराल में ही पानी दिया जाएगा। मंगलवार से सप्लाई 48 घंटे में होगी।

खबरें और भी हैं...