पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • जेएलएन अस्पताल के ईएनटी विभाग में रही बिजली गुल

जेएलएन अस्पताल के ईएनटी विभाग में रही बिजली गुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|जवाहर लाल नेहरु अस्पताल के ईएनटी विभाग में रविवार को दोपहर बाद तक बिजली बंद रही। यहां लगने वाली ओपीडी में मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। मरीजों को मायूस होकर अस्पताल से लौटना पड़ा। तीन दिन पहले खराब हुए ट्रांसफार्मर को काफी हद तक ठीक तो कर लिया गया, अब भी फाल्ट होने के कारण अस्पताल के कुछ जगह पर बिजली बंद है। रविवार को सुबह ईएनटी में बिजली सप्लाई नहीं हो पाई। रविवार होने के कारण ओपीडी का समय सुबह 9 से 11 बजे तक का था। इस दौरान बिजली सप्लाई नहीं होने से लोग काफी हद तक डाक्टर, स्टाफ और मरीज परेशान रहे। सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन दिलीप कुमार मंडरावालिया ने बताया कि दोपहर 2 बजे बाद ईएनटी विभाग की बिजली सप्लाई को प्रारंभ कर दिया गया।

नागौर का एईएन देखता है जेएलएन अस्पताल की बिजली व्यवस्था: संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरु अस्पताल की बिजली व्यवस्था को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग गंभीर नहीं है। यही कारण है कि नागौर में कार्यरत एईएन दिलीप कुमार को जेएलएन अस्पताल की बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी भी दी गई है। नागौर से समय मिलने के बाद ही यह एईएन जेएलएन की बिजली व्यवस्था पर ध्यान दे पाता है। यही कारण रहा कि ट्रांसफार्मर के खराब होने के बाद भी तीसरे दिन अस्पताल की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पाई।

खबरें और भी हैं...