पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • राजपूत करणी सेना दिलाएगी पीरदान सिंह को न्याय

राजपूत करणी सेना दिलाएगी पीरदान सिंह को न्याय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपूत करणी सेना दिलाएगी पीरदान सिंह को न्याय

अजमेर | अजमेर में दो साल से अधिक समय से अनशन पर बैठे पीरदान सिंह राठौड़ से करणी सेना के पदाधिकारियों ने अनशन स्थल पर मुलाकात की और उनकी सारी व्यथा सुनी। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने पीरदान सिंह को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि समाज के किसी भी शख्स के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। न्याय नहीं मिला तो कड़ा विरोध जताएंगे।

गत दिवस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराणा, प्रदेश महासचिव विवेक सिंह ख्याली, शक्ति सिंह बांदीकुई, प्रदेश अध्यक्ष कर्ण प्रताप सिंह सिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारी व समाज के युवाओं ने कलेक्ट्रेट पर अनशन पर बैठे पीरदान सिंह से मुलाकात कर उनकी व्यथा भी सुनी थी।

खबरें और भी हैं...